फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Urea sell

मनमाने तरीके से यूरिया बेचने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Urea sell
मनमाने तरीके से यूरिया बेचने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। फसलों के लिए यूरिया की कमी न रहे। इसे देखते हुए शासन ने किसानों को आवश्यकता के अनुसार ही यूरिया देने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। शासन की ओर से 20 किसानों को नियम के विरुद्ध 50-50 यूरिया के कट्टे बेचने वाली नौ समिति और छह उर्वरक विक्रेताओं की सूची जिला कृषि अधिकारी को भेजी है। इस पर जांच बैठ गई है।
जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि नियम के विरुद्ध यूरिया बेचने वाली समिति और उर्वरक विक्रेताओं के जांच के बाद लाइसेंस निरस्त होंगे। साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। जांच निष्पक्ष होगी और जांच होने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही उर्वरक बिक्री करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान दुकान व गोदाम पर यूरिया का स्टॉक और दस्तावेजों की भी जांच होगी। यदि किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मनमाने तरीके से यूरिया बेचने वाली समिति और उर्वरक विक्रेताओं पर जांच के बाद कठोर कार्रवाई के साथ लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। जांच में भी किसी तरह की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। जल्द ही यूरिया के स्टॉक आदि की जांच के लिए विभाग की ओर से निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल तोमर, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed