{"_id":"67645a425274f7354f068a9f","slug":"uproar-over-installation-of-board-on-lmc-land-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-126792-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एलएमसी भूमि पर बोर्ड लगाने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एलएमसी भूमि पर बोर्ड लगाने को लेकर हंगामा
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार की देर शाम राजस्व विभाग की टीम द्वारा चिह्नित की गई एलएमसी की जमीन पर नगर पंचायत का बोर्ड लगाने को लेकर हंगामा हो गया। टीम ने हंगामा को दरकिनार करते हुए विरोध के बावजूद बोर्ड लगा दिए। करीब 20 स्थानों पर एलएमसी की जमीन को चिह्नित कर बोर्ड लगाए हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यालय के सामने से लेकर नगर के कई वार्डों में भूमाफिया नगर पंचायत प्रशासन की मिली भगत से एलएमसी की जमीनों पर धड़ल्ले से अवैध रूप से कब्जा करने में करने में लगे हैं। कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम सदर ने राजस्व टीम से जमीन की पैमाइश कराई। इसके बाद एसडीएम सदर नवीन कुमार ने खुद मौके का निरीक्षण किया था। एसडीएम ने निरीक्षण करने के बाद एलएमसी की जमीन को चिह्नित कर बोर्ड लगाने के लिए नगर पंचायत के ईओ और लेखपाल को निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार टीम के साथ मोहल्ला ढाक में पहुंचे। वहां उन्होंने गाटा संख्या 211 जमीन को चिह्नित कर उसमें नगर पंचायत का बोर्ड लगवा दिया। इस दौरान अनिल सैनी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां बोर्ड लगाए जाने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन नगर पंचायत कर्मियों एवं लेखपाल ने उनकी एक नहीं सुनी और उक्त गाटा की जमीन पर नगर पंचायत का बोर्ड लगा दिया। इसके बाद लेखपाल और नगर पंचायत की टीम ने गाटा संख्या 198, 1733, 1314, 207 समेत 20 स्थानों पर एलएमसी की जमीनों को चिह्नित कर बोर्ड लगाए हैं। नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने एलएमसी की जमीन पर लगाए गए बोर्ड को उखाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोट--
कब्रिस्तान की भूमि की गहनता से जांच कराई जा रही है। नगर पंचायत अधिकारियों को भूमाफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यदि नगर पंचायत के अधिकारी- कर्मचारियों की मिलीभगत पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।-- - नवीन कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यालय के सामने से लेकर नगर के कई वार्डों में भूमाफिया नगर पंचायत प्रशासन की मिली भगत से एलएमसी की जमीनों पर धड़ल्ले से अवैध रूप से कब्जा करने में करने में लगे हैं। कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम सदर ने राजस्व टीम से जमीन की पैमाइश कराई। इसके बाद एसडीएम सदर नवीन कुमार ने खुद मौके का निरीक्षण किया था। एसडीएम ने निरीक्षण करने के बाद एलएमसी की जमीन को चिह्नित कर बोर्ड लगाने के लिए नगर पंचायत के ईओ और लेखपाल को निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार टीम के साथ मोहल्ला ढाक में पहुंचे। वहां उन्होंने गाटा संख्या 211 जमीन को चिह्नित कर उसमें नगर पंचायत का बोर्ड लगवा दिया। इस दौरान अनिल सैनी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां बोर्ड लगाए जाने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन नगर पंचायत कर्मियों एवं लेखपाल ने उनकी एक नहीं सुनी और उक्त गाटा की जमीन पर नगर पंचायत का बोर्ड लगा दिया। इसके बाद लेखपाल और नगर पंचायत की टीम ने गाटा संख्या 198, 1733, 1314, 207 समेत 20 स्थानों पर एलएमसी की जमीनों को चिह्नित कर बोर्ड लगाए हैं। नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने एलएमसी की जमीन पर लगाए गए बोर्ड को उखाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोट
कब्रिस्तान की भूमि की गहनता से जांच कराई जा रही है। नगर पंचायत अधिकारियों को भूमाफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यदि नगर पंचायत के अधिकारी- कर्मचारियों की मिलीभगत पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन