{"_id":"62a61ba7433bf83b0d00c290","slug":"uparcot-bridge-bulandshahr-news-gbd2399473174","type":"story","status":"publish","title_hn":"न तैयार हुआ एस्टिमेट, न शुरू हुई मरम्मत, पहले ही बंद कर दिया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न तैयार हुआ एस्टिमेट, न शुरू हुई मरम्मत, पहले ही बंद कर दिया पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न तैयार हुआ एस्टिमेट, न शुरू हुई मरम्मत, पहले ही बंद कर दिया पुल
बुलंदशहर। सरायधारी मोहल्ला के आवागमन के लिए बनाए गए पुल को बंद किए जाने से प्रतिदिन करीब एक लाख लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पुल के नीचे और ऊपर दोनों ओर से वाहनों का संचालन बंद किए जाने से लोगों को अतिरिक्त लंबी दूरी तय करते हुए गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। बिना एस्टीमेट बनाए और मरम्मत की प्रक्रिया शुरू किए ही अधिकारियों ने पुल को बंद कर दिया।
नगर के मोहल्ला सरायधारी में अंग्रेजों के जमाने का एक पुल बना हुआ है। क्षेत्र के सभासद बादल ने मामले में डीएम को शिकायत देकर पुल के निर्माण की थी। आरोप लगाया था कि सौ साल से अधिक पुराना होने के कारण पुल अत्यंत जर्जर हालत में है। आए दिन पुल से ईंटें और मलवा गिर रहा है। कालोनियों के लोगों ने कई बार नगर पालिका, जिला प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया था। सभासद की शिकायत पर डीएम ने एडीएम प्रशासन को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया। सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा के नेतृत्व में नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन जगदीश प्रसाद और सीओ की टीम ने पुल की जांच करते हुए हालत को अधिक खराब बताते हुए तत्काल बैरिकेडिंग कराते हुए पुल के नीचे और ऊपर से आवागमन बंद करा दिया था। पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया व धनराशि का आवंटन होने से पहले ही आवागमन बंद करने के कारण प्रतिदिन करीब एक लाख लोगों को परेशानी हो रही है।
इन मोहल्लों के लोगों को हो रही परेशानी
नगर के मोहल्ला सरायधारी, रुकनसराय और नरसलघाट के लिए जाने वाले रास्ते पर बेरिकेटिंग करने के बाद लोगों को आने जाने में परेशानी हुई तो लोगों ने पुल के नीचे की गई बैरिकेडिंग को खुद ही हटाकर आवागमन शुरू कर दिया है। जबकि पुल के ऊपर बैरिकेडिंग लगी होने के कारण मामन चौकी, साठा, राधा नगर, शास्त्री नगर, मोहनकुटी, नीमखेड़ा, हात्माबाद समेत अन्य क्षेत्र के लोगों को धमेड़ा अड्डा, डिप्टी गंज, लाल तालाब मंडी की ओर जाने के लिए अतिरिक्त फेरे काटकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पुल की हालत खराब है। एडीएम के निर्देश पर जांच के बाद रिपोर्ट सौंप दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मीनू राणा, सिटी मजिस्ट्रेट