{"_id":"650f275185dac3d52c089934","slug":"up-to-30-people-can-apply-for-inspire-award-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4647-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 30 तक करें आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। माध्यमिक विद्यालयों में इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन 30 सितंबर तक होंगे। जिले के सभी 409 माध्यमिक विद्यालयों को पांच-पांच आवेदन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को 30 सितंबर तक हर हाल में आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2023-24 के लिए जुलाई में ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। इसके बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। उन्हाेंने बताया कि हर विद्यालय से पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण होना जरूरी है। योजना में कक्षा छह से दस तक के समस्त बोर्ड के जूनियर और माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य को इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर बनी स्कूल आईडी से बाल वैज्ञानिकों का पंजीकरण कराना है। इसमें छात्र- छात्राओं द्वारा न्यूनतम 150 शब्दों का नवाचार लेख अपलोड करना होगा। प्रथम स्तर पर चयन होने पर हर छात्र को मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये बैंक खाते में भेजे जाएंगे। छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करना होगा।