फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Election 2022: In Bulandshahr Priyanka faced the Akhilesh Jayant duo such was the reaction

UP Election 2022: प्रचार के दौरान आमने-सामने आए अखिलेश और प्रियंका, जानें दोनों दिग्गजों ने फिर क्या किया?

Thu, 03 Feb 2022 11:12 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, बुलंदशहर
एएनआई, बुलंदशहर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 03 Feb 2022 11:12 PM IST
सार

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का काफिला जब समर्थकों के साथ आगे बढ़ रहा था तभी उनके सामने प्रियंका गांधी की अगुआई में कांग्रेस का काफिला आ गया। पहले तो अखिलेश और जयंत बस के अंदर थे। प्रियंका ने उन्हें देखकर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

विज्ञापन
UP Election 2022: In Bulandshahr Priyanka faced the Akhilesh Jayant duo such was the reaction
बुलंदशहर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। बुलंदशहर में गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी जनसभा कर रहे थे, सभी दूसरी तरफ से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने समर्थकों के साथ आ गईं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का काफिला जब समर्थकों के साथ आगे बढ़ रहा था तभी उनके सामने प्रियंका गांधी की अगुआई में कांग्रेस का काफिला आ गया। पहले तो अखिलेश और जयंत बस के अंदर थे। प्रियंका ने उन्हें देखकर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जवाब में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने भी उनका अभिवादन किया। इस दौरान तीनों नेताओं के चेहरों पर मुस्कराहट तैर रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद अखिलेश और जयंत बस की छत पर आ गए। इसके बाद प्रियंका और अखिलेश-जयंत के समर्थक भी खुशी से झूम उठे और चिल्लाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर भी किया संवाद

इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अभिवादन करते हुए अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने ट्वीट किया कि ''एक दुआ तहजीब के नाम।'' इसके बाद प्रियंका गांधी ने भी जवाब में लिखा ''हमारी भी आपको राम राम।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed