{"_id":"69ea1560cc17d5333f09522a","slug":"up-board-result-aarti-became-topper-in-high-school-and-tanish-in-intermediate-in-bulandshahr-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: बुलंदशहर में आरती और तनिश बने टॉपर, प्रदेश की टॉप टेन सूची में भी बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: बुलंदशहर में आरती और तनिश बने टॉपर, प्रदेश की टॉप टेन सूची में भी बनाई जगह
Thu, 23 Apr 2026 06:19 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:19 PM IST
सार
यूपी बोर्ड के नतीजों में बुलंदशहर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में आरती और इंटर में तनिश सैनी जिला टॉपर बने। आरती ने प्रदेश की टॉप टेन में नौवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
छात्रा आरती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड का बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम जारी हो गया। इसमें बुलंदशहर जिले से हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रा आरती और इंटरमीडिएट में छात्र तनिश सैनी जिला टॉपर बने हैं।
विज्ञापन
हाईस्कूल की जिला टॉपर छात्रा आरती ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में दूसरे नंबर पर आरती चौधरी और तीसरे नंबर पर छात्र मनीष सिंह ने बाजी मारी है। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में चारू वर्मा ने दूसरा और छात्र लवराज गिरी व शाहिल अली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जारी होते ही शिक्षण संस्थानों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 91.08 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 78.60 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन