{"_id":"6931be330ad4d14bee042967","slug":"up-board-over-160-objections-received-on-issues-like-distance-and-lack-of-resources-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-144779-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : कहीं दूरी तो कहीं संसाधनों की कमी पर आई 160 से अधिक आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : कहीं दूरी तो कहीं संसाधनों की कमी पर आई 160 से अधिक आपत्तियां
विज्ञापन
बुलंदशहर। बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए जिले में 115 विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं। इन पर विभाग को ऑनलाइन व ऑफलाइन 160 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें कहीं परीक्षा केंद्र दूर बनाने तो कहीं संसाधनों की कमी का उल्लेख किया है। अब 11 दिसंबर तक जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति इन आपत्तियों का निस्तारण करेगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए बोर्ड से 115 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की जा चुकी है। इसमें 50 राजकीय के अलावा सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इनमें गड़बड़ियां निकलकर सामने आ रहीं हैं। दूरी को लेकर सबसे अधिक शिकायतें हैं। कई ऐसे केंद्र बना दिए जहां से छात्राओं को निर्धारित दूरी से कहीं अधिक दूर परीक्षा को जाना पड़ेगा। जबकि निर्धारित मानक के अनुसार छात्रों के लिए उनके विद्यालय से 12 से 15 किमी दूर तक परीक्षा केंद्र होना चाहिए। वहीं छात्राओं के लिए यह दूरी 7 किमी तय है। जबकि संसाधनों की कमी और छात्रों की क्षमता आदि की कमी की भी आपत्तियां शामिल हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्र की सूची में 50 राजकीय विद्यालयों को शामिल किया गया है। जबकि 40 राजकीय विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। इसी तरह कई ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें संसाधनों की कमी है। इसके अलावा सूची में ऐसे विद्यालय भी शामिल नहीं किए गए जो पिछले साल केंद्र बने थे। इन पर भी आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन
इनमें विद्यालय को केंद्र न बनाने और केंद्र बनाने की भी मांग की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि आखिरी दिन तक विभाग को 160 आपत्तियां प्राप्त हुई है। अब प्राप्त हुई सभी आपत्तियां एकत्रित कर इनकी जांच कराई जाएगी। जिला स्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जहां क्षमता से अधिक छात्र-छात्रा हैं तो दूसरे केंद्र की अनुमति मांगी जाएगी।