{"_id":"607877068ebc3ec39c36d8b5","slug":"up-board-exams-bulandshahr-news-gbd2172421110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण का नहीं रहेगा खतरा, तैयारी का भी मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण का नहीं रहेगा खतरा, तैयारी का भी मिलेगा मौका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यूपी बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने के फैसले को अधिकतर विद्यार्थियों ने सही बताया है। उनका कहना है कि इससे एक तो संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा और साथ ही परीक्षा के लिए तैयारी का एक और मौका मिल जाएगा। अभिभावकों ने भी इस फैसले का सराहा है। उनका कहना है कि स्कूल बंद होने पर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाई जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते फिलहाल परीक्षा स्थगित कर दी गई है। साथ ही 15 मई तक एक से लेकर 12वीं तक के स्कूल भी बंद रहेंगे।
बोले छात्र
इस बार लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद रहे। अब फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। हालांकि परीक्षा की पूरी तैयारी है, लेकिन संक्रमण का डर बना हुआ था। अब परीक्षा स्थगित होने पर यह डर कुछ हद तक खत्म हो गया है। - लक्ष्य कुमार।
बोर्ड परीक्षा स्थगित कर शासन ने कोरोना से बचाने का काम किया है। इससे अब परीक्षा की तैयारी करने का एक और मौका मिल जाएगा। परीक्षा की तैयारी तो पूरी है लेकिन समय और मिलने पर तैयारी काफी अच्छी हो जाएगी। - मानवी।
विज्ञापन
शासन ने यह निर्णय छात्र हित में लिया है। परीक्षा तो कभी भी हो सकती है। सबसे पहले जीवन जरूरी है। जीवन है तो परीक्षा कभी भी दी जा सकती है। परीक्षा स्थगित होने से छात्रों को तैयारी का और समय मिल जाएगा। - छात्रा गरिमा शर्मा।
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा स्थगित होने से संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। स्कूल 15 मई तक बंद कराने का भी आदेश है। पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था शुरू की जाए। - छात्र अंशिका गुप्ता।
बोले अभिभावक
परीक्षा स्थगित करने का फैसला छात्र हित में है। 15 मई तक स्कूल बंद करने के आदेश भी सही हैं। लेकिन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई की शुरूआत करनी चाहिए। - दीपक कुमार
पिछले करीब एक साल से स्कूल बंद चल रहे हैं। हालांकि स्कूलों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है लेकिन बच्चों को इसका अधिक फायदा नहीं मिल पाया। अब परीक्षा स्थगित होने पर बच्चों को तैयारी का समय मिल जाएगा। - संदीप शर्मा
इस समय जिस तरह से कोरोना फैल रहा है, उसे देखते हुए स्कूल बंद करने और परीक्षा स्थगित करने का फैसला सही है। अब स्कूलों को पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन शिक्षा देने की शुरूआत करनी चाहिए। - राजीव गौड़
परीक्षा स्थगित होने पर कमजोर छात्रों को भी तैयारी का समय मिल गया है। हालांकि सीबीएसई की तरह परीक्षा रद्द नहीं होनी चाहिए। छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलना चाहिए। - नरेश कुमार