{"_id":"677eb7695d9d9d0eb40f1d78","slug":"up-board-examination-centers-will-be-monitored-online-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-127771-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों की होगी ऑनलाइन निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों की होगी ऑनलाइन निगरानी
विज्ञापन
बुलंदशहर। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। पहली बार परीक्षा कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में क्यूआर कोड होगा। वहीं कक्ष निरीक्षकों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए इन्हें क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही 110 परीक्षा केंद्रों के स्कूलों पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी।
इसकी निगरानी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज को कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्र ऑनलाइन के माध्यम से जोड़े जा रहे हैं। साथ ही प्रायोगिक परीक्षा के लिए भेजी जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी वायस रिकार्डर वाले सीसीटीवी कैमरे के साथ की जाएगी। बोर्ड के निर्देश के बाद डीआईओएस कार्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 86,786 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत 43,848 और इंटरमीडिएट के संस्थागत 40,298 छात्र-छात्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
जबकि हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले 267 और इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले 2,373 छात्र-छात्रा शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में क्यूआर कोड होगा। इसके कवर पेज पर कोडिंग होगी। परीक्षा केंद्र में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगेगी। इसमें क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र दिया जाएगा।