फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   undreds of rain that fell in the storm-pillars

आंधी-बारिश में गिरे सैकड़ों खंभे

Sat, 02 Jul 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sat, 02 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
undreds of rain that fell in the storm-pillars
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी-बारिश ने जिलेभर की बिजली व्यवस्था उखाड़ दी। सैकड़ों पोल और तीन दर्जन से ज्यादा बिजली की लाइनें गिर गईं। जिला मुख्यालय समेत 500 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति रातभर ठप रही। बिजली व्यवस्था दुरस्त होने में सोमवार तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन


धी-बारिश के कारण जिलेभर की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। जिला मुख्यालय समेत खुर्जा, अरनिया, जहांगीराबाद, पहासू, छतारी, ऊचांगांव, अनूपशहर, छतारी, गुलावठी, औरंगाबाद समेत करीब 500 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के कारण शुक्रवार रात को 50 से अधिक बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन रहा। बिजली अफसरों के अनुसार, जिले में करीब 250 से ज्यादा पोल और 40 से ज्यादा बिजली लाइनें गिर गई हैं। लाइनें गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति दोपहर करीब दो बजे तक सामान्य हो सकी, जबकि 200 से ज्यादा गांवोें की बिजली आपूर्ति अभी भी पूरी तरह ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति सामान्य होने में सोमवार तक का समय लग सकता है।
.....
कारपोरेशन को पांच करोड़ का नुकसान
आंधी-बारिश के कारण गिरे पोल और लाइनों के चलते पावर कारपोरेशन को बड़ी आर्थिक क्षति पहुंची है। पावर कारपोरेशन को करीब पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान है। अफसरों के मुताबिक, आंधी-बारिश के कारण बड़ी संख्या में पोल गिरे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
आंधी-बारिश के कारण बड़ी संख्या में बिजली पोल और लाइनें गिरी हैं। कारपोरेशन को करोड़ों की आर्थिक क्षति पहुंची है। काम चल रहा है। सोमवार तक जिलेभर की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता

विद्युत तारों पर पेड़ आदि गिरने के कारण ग्रामीण क्षेत्र और आधे शहर की बिजली गुल हो गई। आंधी बारिश के कारण खुर्जा-पहासू रोड और अरनिया क्षेत्र में अगौरा, झमका, मलगोसा, सलेमपुर, खुरियावली, नगर, सुरजावली, हिसारा आदि गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं शहर में गांधी रोड समेत कई मोहल्ले और जंक्शन क्षेत्र की बिजली भी गुल रही। एक्सईएन आनंद पांडेय ने बताया कि रात हुई बारिश और आंधी के कारण समस्या हुई है। उसे ठीक करने का काम चल रहा है।
....
33 केवीए लाइन में रोज हो रहा ब्रेकडाउन
ऊंचागांव। 33 केवीए की लाइन में रोज हो रहे फाल्ट से ब्रेकडाउन हो रहा है। इसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। 33 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण ऊंचागांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों पर आपूर्ति ठप रहती है। बिजलीघर जेई जुनेद अली ने बताया कि बड़ी लाइन होने के कारण ब्रेकडाउन हो रहे हैं। इस बाबत अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
.....

 लगातार 13 घंटे तक बिजली कटौती से रोजेदारों में गुस्सा व्याप्त है। गुस्साए रोजेदारों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अनूपशहर अड्डा बिजलीघर क्षेत्र में रात एक बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रोजेदारों का आरोप है कि पूरे रमजान माह में इसी प्रकार कटौती की गई है।


न तो सहरी और न ही इफ्तार के समय आपूर्ति की गई। विरोध करने वालों में मोहम्मद शाहिद, वसीम, मुबीन, लियाकत, शकील, रफीक, युसूफ, भूरा रिजवान आदि रहे। वहीं जेई विनय कुमार का कहना है कि फाल्ट के कारण इमरजेंसी रोस्टरिंग हुई थी, जिसके कारण कटौती हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed