फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uncle misdeed with minor niece several times in bulandshahr

मॉन्स्टर निकला मोनू मामा: नाबालिग भांजी के साथ किया कई बार दुष्कर्म, अश्लील हरकत करते मां ने रंगेहाथ पकड़ा

Sun, 07 Jan 2024 06:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Jan 2024 06:40 PM IST
सार

महिला ने अपनी बेटी से जानकारी ली तो उसने बताया कि आरोपी मां ने बच्चों के साथ जून माह 2023 में भी दुष्कर्म किया और उससे पहले भी पांच छह बार घटना को अंजाम दे चुका है। 

विज्ञापन
Uncle misdeed with minor niece several times in bulandshahr
मामा ने भांजी संग किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्खित पहासू थाना क्षेत्र के एक काम निवासी 12 वर्षीय बच्ची के साथ उसके सगे मामा ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में बच्ची की मां ने अपने आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार बच्ची के साथ दुष्कर्म कर चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि चार जनवरी को उसका भाई घर आया हुआ था। महिला घर में काम में व्यस्त थी। इसी दौरान आरोपी भाई उसकी 12 वर्षीय बेटी को कमरे में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने यह देख उसको धमकाया तो आरोपी भाई ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने अपनी बेटी से जानकारी ली तो उसने बताया कि आरोपी मां ने बच्चों के साथ जून माह 2023 में भी दुष्कर्म किया और उससे पहले भी पांच छह बार घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बच्ची को डरा कर रखता था। महिला का पति राजस्थान में ट्रक चालक का कार्य करता है। ऐसे में महिला ने अपने पति को फोन पर मामले की जानकारी दी। राजस्थान से लौटने के बाद पति के साथ शनिवार को थाने में तहरीर देने पहुंची।

विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रवीर चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी मोनू उर्फ रुपेश के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed