फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uncle kidnapped, ransom demanded, then murdered

Bulandshahar News: चाचा का अपहरण कर मांगी फिरौती, फिर कर दी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Uncle kidnapped, ransom demanded, then murdered
खानपुर के गांव अमरपुर में मृतक राशिद के परिजन विलाप करते हुए। संवाद
बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में चार दिन से लापता वृद्ध राशिद की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके ही भतीजे मुजम्मिल पर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ऑनलाइन गेम में वह काफी रकम हार चुका था। घाटा पूरा करने के लिए चाचा का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची।
विज्ञापन

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 23 सितंबर को गांव अमरपुर निवासी ताहिर ने खानपुर थाने में पिता राशिद खां की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि बिना सूचना के वह घर से चले गए और वापस नहीं लौटे। 24 सितंबर को ताहिर को पिता के मोबाइल से एक संदेश मिला जिसमें पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर एसएसपी ने खानपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम को भी मामले की जांच में लगा दिया था। जांच में राशिद खां के भतीजे मुजम्मिल का नाम प्रकाश में आया। शनिवार शाम को अमरपुर चौराहे से उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, सख्ती से पूछताछ की गई तो हत्या की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अमरपुर के रजवाहे की पुलिया के पास आम के बाग से शव बरामद कर लिया। शव के सिर और कान पर कई जगह चाकू के घाव मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त छुरी, घटना के समय पहना गया लोअर और राशिद का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
पूछताछ में मुजम्मिल ने बताया कि ऑनलाइन गेम में वह काफी पैसे हार चुका है। उस पर कर्ज भी है। आर्थिक तंगी में उसने चाचा राशिद का अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश रची। 23 सितंबर को चाचा को फोन कर बताया कि ट्रैक्टर की बैटरी खराब हो गई है। उन्हें बुलाकर बाग में ले गया और वहीं हत्या कर दी।
वह चाया का यूपीआई पिन जानता था। हत्या के बाद उसने राशिद के मोबाइल से अपने खाते में करीब 15,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद 24 से 26 सितंबर तक ताहिर के फोन पर एप के माध्यम से पांच लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

राशिद भरोसे पर गए, भतीजे ने कत्ल कर दिया
परिजनों ने बताया कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि मुजम्मिल ऐसा कर सकता है। राशिद भी उस पर काफी भरोसा करते थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राशिद को जब वह बाग के अंदर ले गया तो उन्होंने ट्रैक्टर के बारे में पूछा। इसी दौरान उसने छुरी से सिर व कान पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर मचाने पर गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।


चार दिन तक सड़ता रहा शव
आरोपी हत्या करने के बाद शव को बाग में अंदर की तरफ झाड़ियों में छिपाकर चला गया था। राशिद के फोन को रजवाहे में फेंक दिया। घर जाकर अपनी टीशर्ट बदली। चार दिन बाद पुलिस शव के पास पहुंची तो वह बुरी तरह सड़ी गली अवस्था में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed