{"_id":"57effd484f1c1b9a11573f6b","slug":"uncle-and-nephew-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फूफा और भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फूफा और भतीजे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ से लौटते वक्त शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार फूफा और भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। थे। सुबह उनके शव सड़क किनारे खेत में बाइक के साथ मिले। सुबह दौड़ लगाने गए युवकों ने बाइक का इंडीकेटर जलता देखकर ग्रामीण्रों औ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बीबीनगर क्षेत्र के गांव डारौली निवासी मूलचंद शर्मा का बेटा सोनू (24) अपने रिश्ते के फूफा राकेश (39) के साथ बाइक से शुक्रवार को किसी काम से हापुड़ गए थे। दोनो बाइक से गांव लौट रहे थे। बीबीनगर कुचेसर मार्ग पर लुधपुरा गांव के पास सुबह दौड़ लगाने गए ग्रामीण युवकों ने सड़क किनारे खेत में बाइक का इंडीकेटर जलता देखा।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका के चलते युवकों ने सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मौके पर दो युवकों के शव पडे़ देखकर बीबीनगर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बाइक व दोनों शव बाहर निकाले।
विज्ञापन
उनकी शिनाख्त ग्राम डारौली निवासी सोनू व राकेश के रूप में हुई। मृतक सोनू के तहेरे भाई ने बीबीनगर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है रात में किसी वाहन इन्हें टक्कर मार दी है।