{"_id":"5448789a2bbde67b620b165c4a2331e9","slug":"uma-bharti-will-inaugurate-the-nmami-gange-exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 को नमामि गंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 को नमामि गंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी उमा भारती
अमर उजाला, अनूपशहर
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत पांच जनवरी को केंद्रीय मंत्री उमा भारती अनूपशहर पहुंच रहीं हैं। इस दौरान उमा भारती कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इसके लिए शहर में दर्जनों अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है।
केंद्रीय मंत्री की सलाहकार संजय शर्मा व नमामि गंगे परियोजना के तकनीकी हेड डीएस ढकोला ने बताया कि अनूपशहर दौरे के दौरान उमा भारती सुबह 11 बजे एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर परिसर में नमामि गंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी।
इसके बाद जेपी विद्या मंदिर में प्रधानों, बीडीसी तथा नगरपालिका अध्यक्ष व सभासदों के साथ गंगा प्रदूषण के सामाजिक निराकरण को लेकर संवाद करेंगी। साथ ही एसटीपी तथा नालों का भी निरीक्षण करेगीं।
विज्ञापन
मस्तराम आश्रम पर पौधरोपण का कार्यक्रम भी है। इसके अलावा दोपहर में सिरोरा गांव में आयोजित गंगा चौपाल में भी ग्रामीणों के साथ संवाद कर जनचेतना जागृत करेंगी।
केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक प्रशांत राय ने बताया कि चार व पांच जनवरी को जलभृत प्रबंधन व स्थानीय भूजल विषय पर कार्यशाला का आयोजन एलडीएवी कालेज परिसर में आयोजित किया जाएगा।
इसमें गंगा स्वच्छता पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम अरुण कुमार यादव व तहसीलदार रतन वर्मा, जल निगम के चीफ इंजीनियर, केंद्रीय जलबोर्ड के वैज्ञानिक, डाल्फिन विशेषज्ञ डा. संदीप बेहरा सहित दर्जनों अधिकारी शहर में मौजूद हैं।