फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Udhain ethics apart, Congress stranded

आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं, कांग्रेस प्रत्याशी फंसे

Tue, 24 Jan 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 24 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Udhain ethics apart, Congress stranded
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 नामांकन करने तहसील सदर पहुंचे शिकारपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया। वलीपुरा नहर की साइड बैरिकेडिंग के पास उम्मीदवार के जुलूस में 50 से अधिक कारें पहुंचीं। बैरिकेडिंग के पास समर्थकों ने उम्मीदवार को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। उम्मीदवार नामांकन करके वापस लौट गए, मगर अफसरों को उनके शक्ति प्रदर्शन की भनक तक नहीं लगी। 

बाद में देर रात प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार को अंतिम दिन शिकारपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उदयकरन दलाल समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके जुलूस में 50 से अधिक कारें शामिल थीं।
विज्ञापन


नामांकन परिसर की सीमा से बाहर रोडवेज बस अड्डे के सामने बनाए गए बेरिकेडिंग पर कारों को भले ही रोक दिया गया हो मगर बेरिकेडिंग के पास समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं समर्थकों ने कांग्रेसउम्मीदवार को चांदी का मुकुट भी पहनाया। देर रात इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी को मुकुट पहनाया गया है। इसलिए शक्ति प्रदर्शन को खर्च में जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट बनाई जा रही है। रिपोर्ट जल्द ही व्यय आब्जर्वर को सौंप दी जाएगी। - मानसिंह चौहान, एसपी सिटी, बुलंदशहर
टीम से रिपोर्ट मांग ली गई है। पता चला है है कि मुकुट बेरिकेडिंग की दूसरी साइड में पहनाया गया।

कार भी प्रतिबंधित क्षेत्र से दूर पार्क की गई। अनुमति नहीं होने से खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा।-आंजनेय कुमार सिंह , जिला निर्वाचन अधिकारी

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव की गाड़ी सीज
सिकंदराबाद (ब्यूरो )। चेकिंग के दौरान गाड़ी के कागजात नहीं दिखाने और गाड़ी में प्रचार सामग्री मिलने पर स्टेटिक व उड़न दस्ते की टीम ने हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव की गाड़ी सीज कर दी।
स्टेटिक टीम के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह उड़नदस्ता प्रभारी पदम सिंह एसआई अनिल कुमार, जवाहर शर्मा के साथ औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

दोपहर करीब 12.30 बजे दादरी की ओर से आ रही कांग्रेस का झंडी लगी सफारी गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो गले में डालने वाले पार्टी के 10 पट्टे मिले। गाड़ी के पिछले शीशे पर सेक्रेटरी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी लिखा हुआ था।


बताया जा रहा है कि चालक चराखी दादरी जनपद भीवानी हरियाणा निवासी संजय कुमार पुत्र उम्मेद सिंह गाड़ी पर बने पार्टी के प्रतीक चिन्ह, नेताओं के फोटो, प्रचार सामग्री की अनुमति नहीं दिखा सका। साथ ही गाड़ी के कागजात भी नहीं दिखा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed