फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Typhoid is increasing rapidly, 1462 patients found in 22 days

Bulandshahar News: तेजी से बढ़ रहा टायफाइड, 22 दिन में मिले 1462 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Typhoid is increasing rapidly, 1462 patients found in 22 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। मौसम में हुए बदलाव के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। वायरल बुखार के साथ टायफाइड के मरीज जिले में बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में 22 दिन में 3175 लोगों की जांच में 1462 लोग टायफाइड पॉजिटिव निकले हैं। चिकित्सकों की माने तो टायफाइड सही खानपान न होना और दूषित पानी का सेवन करने से हो रहा है। जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल होने पर पुराने डेंगू वार्ड को खोल दिया गया है।
प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 से दो हजार मरीज पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार करा रहे हैं। इनमें वायरल बुखार समेत मलेरिया, डेंगू व टायफाइड के 500 के करीब मरीज शामिल रहते हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि मरीजों में लक्षण के आधार पर जांच करवाई जा रही है। अधिकांश मरीज टायफाइड पॉजिटिव आ रहे हैं। टायफाइड होने पर शरीर में खून की कमी, शरीर में कमजोरी और ब्लड सेल भी हो रहा है। टायफाइड होने पर मरीज को हल्का खाना खाना चाहिए। खिचड़ी और मौसमी फलों का सेवन करें। तले हुए और बाजारी खाना खाने से परहेज करें। इससे टायफाइड को जल्द ठीक करने में मदद मिलती है। इसी के साथ बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। खासतौर से शौच के बाद और खाने से पहले हाथों को जरूर धोएं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि इन दिनों टायफाइड के मरीज अधिक आ रहे हैं। 22 दिन में 3175 मरीजों की जांच में 1462 लोग टायफाइड पॉजिटिव निकले हैं। मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं हैं। गंभीर मरीज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। डेंगू वार्ड फुल होने पर पुराने डेंगू वार्ड को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed