{"_id":"594194304f1c1bb4318b460a","slug":"two-ultrasound-seals-sealed-in-embryo-check-seven-personnel-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण जांच में दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, सात कर्मियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण जांच में दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, सात कर्मियों को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामारी के दौरान दो पर भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला सामने आया है। दोनों नर्सिंग होम से अल्ट्रासाउंड मशीनों को जब्त कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की मशीनों को सील कर दिया है। इसके अलावा दोनों नर्सिंग होम से सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर प्रशासनिक अफसरों की टीम ने नगर के साठा स्थित सोलंकी नर्सिंग होम और भूड़ स्थित शोभाराम नर्सिंग होम पर छापामारी की गई। छापामारी से पहले दोनों नर्सिंग होम पर गर्भवती महिलाओं को भेजकर स्टिंग कराया गया। स्टिंग के दौरान भ्रूण लिंग जांच पकड़ में आ गई।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर दोनों नर्सिंग होम की अल्ट्रासाउंड मशीनों को जब्त कर लिया गया। छापामार टीम में लखनऊ और राजस्थान के अफसर शामिल थे। दोनों नर्सिंग होम से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें डॉक्टर और नर्सिंग होम स्टाफ शामिल हैं। दोनों नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। टीम को शहर के लाल अल्ट्रासाउंड सेंटर और तेवतिया अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद दोनों सेंटरों पर मशीनों को सील कर विस्तृत जांच की जा रही है।
दोनों नर्सिंग होम के खिलाफ लिंग जांच की शिकायत मिल रही थी। लखनऊ और राजस्थान की टीम ने स्टिंग किया। स्टिंग में मामला सही पाया गया। प्रशासनिक अफसरों की टीम ने दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटरों से मशीन जब्त कर ली हैं। मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अन्य दो सेंटरों पर मशीनों को सील कर जांच की जा रही है। - डॉ. रोशन जैकब, जिलाधिकारी
रेफर करने पर हंगामा
महिला अस्पताल से गर्भवती महिला को जैसे रेफर किया गया तो उसे अस्पताल में ही बच्चा हो गया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सलेमपुर थाना क्षेत्र के मांगलौर निवासी रामवीर अपनी बहू लक्ष्मी को लेकर बुधवार को जिला महिला अस्पताल में लेकर आए थे।