फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two road accidents occurred at the same place in five minutes, killing a mother and son, injuring 11 others

Bulandshahar News: एक ही जगह पर पांच मिनट में हुए दो सड़क हादसे, मां- बेटे की मौत, 11 लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two road accidents occurred at the same place in five minutes, killing a mother and son, injuring 11 others
खुर्जा के अगवाल कट के निकट हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी । संवाद
खुर्जा। एनएच-34 पर अगवाल कट के पास शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पांच मिनट में दो भीषण सड़क हादसे हुए। एक हादसे में ईको कार की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटे की मौत हो गई और परिवार के सात लोग घायल हो गए। दूसरे हादसे में ट्रक में पीछे से टक्कर लगने पर पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है जिसको अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

अगवाल गांव निवासी सतबीर ने बताया कि उनका हाइवे पर तिराहे के पास घर है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बुलंदशहर की ओर से एक ट्रक और पिकअप वाहन आ रहे थे। अगवाल तिराहे पर जब पहुंचे तो ट्रक दाईं ओर खुर्जा की ओर मुड़ने लगा और रफ्तार कम कर दी। तभी तेज रफ्तार में चल रहा पिकअप ट्रक के पीछे घुस गया और फंस गया। ट्रक चलते हुए मोड़ पर 100 मीटर आगे बढ़ा तो चालक को कुछ फंसने की आवाज आई। इसके बाद ट्रक रुका और स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप को बाहर की ओर से निकाला गया। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस कर्मी और पुलिसकर्मी पहुंचे।
विज्ञापन

एंबुलेंस घायलों को लेकर जटिया अस्पताल जा ही रही थी कि तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही ईको कार और बुलंदशहर से खुर्जा जा रहे ऑटो की भिड़ंत हो गई। ईको ने ऑटो में साइड से टक्कर मारी जिससे ऑटो पलट गया। फिर राहगीर, पुलिस व एंबुलेंस कर्मी दूसरे हादसे के घायलों की मदद में जुट गए। सभी घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें पिकअप सवार भूरा, रजत, मुनशरीफ और मोहम्मद यूसुफ घायल हो गए। यह सभी अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के कजरोत गांव के रहने वाले हैं। चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा ऑटो सवार जहांगीराबाद के रोगन ग्रान मोहल्ला निवासी राजकुमारी (68) और उनके पुत्र आजाद उर्फ कलुआ (45) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलुआ की पत्नी विमलेश, भाभी पुष्पा, चचेरे भाई मदन, पड़ोसी संजय, पोता लव, पोती भावना और ऑटो चालक मुल्लानी गांव निवासी जीतू घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौके से कार और ट्रक चालक दोनों भाग गए। घटना के दौरान करीब 45 मिनट तक हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो, पिकअप व ईको कार को किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सुचारू किया गया।

राजस्थान के गोगामेड़ी मंदिर जा रहा था परिवार

जहांगीराबाद क्षेत्र के रोगन ग्रान निवासी बबलू सैनी ने बताया कि उनके परिवार के लोग हर साल राजस्थान के गोगामेड़ी में जाहरवीर बाबा के मंदिर जाते हैं। शुक्रवार सुबह उनके भाई आजाद उर्फ कलुआ, मां राजकुमारी और परिवार के अन्य लोग ऑटो से खुर्जा जंक्शन जा रहे थे। खुर्जा जंक्शन से पैसेंजर ट्रेन से रोहतक जाते और वहां से राजस्थान के लिए ट्रेन लेनी थी। हादसे में भाई और मां की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। कलुआ की पत्नी विमलेश की भी हालत गंभीर है। उनका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बबलू ने बताया कि परिवार से उनकी बेटी गौरी और छोटे भाई सोनू की पत्नी पूजा भी जाने वाले थे, लेकिन ऑटो में जगह नहीं होने के कारण वह रुक गए।


हादसों का प्वाइंट बना अगवाल कट

अगवाल कट पर रहने वाले सतबीर ने बताया कि यह प्वाइंट हादसों का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां पर अलीगढ़ और बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहन तेज रफ्तार में आते हैं। पुल से नीचे उतरते हुए वाहनों की रफ्तार तेज होती है। तभी खुर्जा में अंदर जाने के लिए कट है। इसलिए वाहनों की आपस में टक्कर होती है। आए दिन यहां पर हादसे हो रहे हैं।






सड़क हादसे में जहांगीराबाद निवासी वृद्धा व उनके बेटी की मौत हो गई थी। अन्य घायलों को जटिया अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मामले में अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। - पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed