फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two people were murdered for theft and robbery

Bulandshahar News: चोरी और लूट के लिए की थी दो लोगों की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two people were murdered for theft and robbery
आरोपी से बरामद लूटा गया ई-रिक्शा। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में सात माह पूर्व नेशनल हाईवे-34 पर वीरखेड़ा गेट के पास निर्माणाधीन पेट्रोलपंप पर चौकीदार सुभाषचंद शर्मा की हत्या और गत 16 अप्रैल को क्षेत्र के गांव गफूरगढ़ी निवासी ई-रिक्शा चालक रोहताश की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने सिकंदराबाद निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले में गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चौकीदार की हत्या करने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने आरोपी का दोनों ही मामलों में चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी ने चोरी व लूट के इरादे से इन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गफूरगढ़ी निवासी रोहताश का सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग स्थित गांव मल्लपुर के जंगल में 16 अप्रैल को लहूलुहान शव मिला था। मृतक के बेटे वीरू ने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस को नगर के मोहल्ला पक्का बाग, स्थायी निवासी 9561 झुग्गी झोपड़ी गऊशाला बारादरी किशनगंज दिल्ली विनोद का नाम प्रकाश में आया था। स्वाट टीम, थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी विनोद को ककोड़ रोड पर जौली चौराहे के पास से बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर रोहताश से लूटा गया ई-रिक्शा, रिक्शा की चार बैट्री बरामद कीं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा निवासी सुभाषचंद शर्मा नेशनल हाईवे-34 पर वीरखेड़ा गेट के पास स्थित निर्माणाधीन पेट्रोलपंप पर चौकीदार थे। 20 सितंबर की रात में सुभाषचंद शर्मा की पेट्रोल पंप पर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे अमित शर्मा ने अज्ञात के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई थी। लेकिन, पुलिस वारदात का राजफाश नहीं कर सकी थी। वहीं, अब इसी आरोपी ने चौकीदार की हत्या की बात भी कबूल की। चौकी हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 20 सितंबर 2023 की रात में वह पेट्रोलपंप पर चोरी करने के लिए गया था। चौकीदार सुभाषचंद शर्मा के जाग जाने पर सरिये से वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, ककोड़ रोड़ पर सिल्वर स्टोन स्कूल के सामने रोहताश की ई-रिक्शा लूट कर हत्या कर दी थी। लूटी गई ई-रिक्शा की बैट्री निकालकर गांव बुटैना के जंगल में छिपा दी थी। गिरफ्तार आरोपी विनोद शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर दिल्ली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। गिरफ्तारी आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात माह बाद हुई खुलासा
अगर आरोपी द्वारा बीते दिनों सिकंदराबाद में ई-रिक्शा को लूट कर चालक की हत्या नहीं की जाती तो शायद चौकीदार हत्याकांड का राजफाश न हो पाता। इस हत्याकांड को सात माह से अधिक का समय बीत चुका था, जिसके बाद अधिकारी भी हताश नजर आने लगे थे।


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चौकीदार और ई-रिक्शा चालक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से वारदातों में प्रयुक्त हथियार व लूटा गया सामान भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed