फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two people including a teenager admitted to hospital suffering from fever

Bulandshahar News: किशोरी समेत दो बुखार से पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two people including a teenager admitted to hospital suffering from fever
बुलंदशहर। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में रविवार को वायरल बुखार के छह मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से दो मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

नगर के सुशीला विहार निवासी सीताराम की 12 वर्षीय पुत्री दीक्षा को रविवार सुबह परिजन जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। बताया कि दीक्षा को शनिवार से तेज बुखार है। वहीं, गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र निवासी राजपाल के 38 वर्षीय पुत्र हिमांशु शर्मा भी बुखार होने पर इमरजेंसी पहुंचे। हिमांशु शर्मा ने बताया कि तेज बुखार होने पर उपचार कराने के लिए आया। इसके अलावा इमरजेंसी में चार अन्य मरीज पहुंचे। जिन्हें चिकित्सक ने दवा देकर घर भेज दिया। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि इमरजेंसी में बुखार के दो मरीजों को भर्ती किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed