फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two people died in separate accidents

Bulandshahar News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र निवासी दो लोगों की अलग अलग सड़क हादसों में मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


औरंगाबाद में थाना क्षेत्र के गांव इस्माइला के पास शुक्रवार देर रात ओवरलोड टेंपो और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत होने से किसान की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव मैथना जगतपुर निवासी ठाकुर गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू (45) शुक्रवार रात औरंगाबाद से बाइक से सामान लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में बुलंदशहर- गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के पास बुलंदशहर की ओर से ट्रांसफार्मर से ओवरलोड टेंपो ने बाइक मे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है।शनिवार को परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से अपाचे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। क्षेत्र के गांव नगलाकरन निवासी मदनपाल सिंह का 24 वर्षीय पुत्र कुलदीप अपनी छोटी बहन प्रियंका को मेरठ में परीक्षा दिलाने के लिए अपाचे बाइक से शुक्रवार की शाम ले जा रहा था। इस दौरान बुलंदशहर- मेरठ हाईवे पर गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत के पास अज्ञान वाहन ने बाइक सवार भाई- बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बहन प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन यहां से उसे निजी अस्पताल के लिए ले गए। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed