फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two people died due to boiler explosion of factory in sikandrabad bulandshahr rescue operation continues

बुलंदशहर: धमाके के साथ फटा फैक्टरी में लगा बॉयलर, दो मजदूरों की मौत

Sat, 12 Feb 2022 04:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Feb 2022 04:52 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि अभी कई और मजदूर दबे हो सकते हैं। राहत कार्य के लिए टीम बुलाई गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से धमाके की आवाज पांच  किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। 

 

विज्ञापन
two people died due to boiler explosion of factory in sikandrabad bulandshahr rescue operation continues
घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र स्थित कलर डाई करने वाली फैक्टरी जयबाबा इंडस्ट्रीज में शनिवार दोपहर धमाके के साथ बॉयलर फट गया। इस दौरान फैक्टरी में काम कर रहे दो मजदूरों की झुलसने व मलबे में दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाले और मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।  

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लाट नंबर आर 24 पर जयबाबा इंडस्ट्रीज (कपड़ों पर कलर डाई करने वाली फैक्टरी) में प्रतिदिन की तरह शनिवार को करीब 20 मजदूर कार्य कर रहे थे। बॉयलर में पानी खौलाकर प्रेशर बनाया जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से हुए तेज धमाके से फैक्टरी और उसके आसपास अफरा तफरी मच गई। आवाज सुनकर लोग फैक्टरी की ओर दौड़े। धमाके से टीन शेड की छत, दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि, मजदूर भाग निकले। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबा हटवाया। इस दौरान दबे दो मजदूरों को बाहर निकाला गया, जो बुरी तरह झुलस चुके थे। एक शव की शिनाख्त उसके पास से मिले आधार कार्ड से नरसेना थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी सचिन (18) के रूप में हुई। वहीं, दूसरे शव की शिनाख्त गजेंद्र निवासी गांव चटहेरा, बुलंदशहर के रूप में हुई। गजेंद्र की शिनाख्त उनकी पुत्री प्रिया ने उसका लोवर पहचान कर की। गजेंद्र का शव बुरी तरह से जल चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फैक्टरी के मालिक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। हालांकि, पुलिस ने फैक्टरी मालिक के एक भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदराबाद एसडीएम राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मृतकों के परिजनों को दिलासा दिया। 


मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसे का कारण प्रारंभिक जांच में बॉयलर में प्रेशर अधिक होना सामने आ रहा है। जांच कराई जा रही है। फैक्टरी मालिक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed