{"_id":"6a108fb2e89b1c40a707d380","slug":"two-months-pregnant-after-misdeed-of-minor-in-narsena-in-bulandshahr-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में नाबालिग से दरिंदगी: पेट दर्द होने पर सच आया सामने, डॉक्टरों ने बताया दो माह की गर्भवती है पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में नाबालिग से दरिंदगी: पेट दर्द होने पर सच आया सामने, डॉक्टरों ने बताया दो माह की गर्भवती है पीड़िता
Fri, 22 May 2026 10:47 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 22 May 2026 10:47 PM IST
सार
बुलंदशहर के नरसेना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसे पेट दर्द होने पर चिकित्सक को दिखाया गया। जांच रिपोर्ट में किशोरी करीब दो माह की गर्भवती पाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ ईंट भट्टे के पास दरिंदगी की गई। आरोपी ने पीड़िता को परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रखा।
विज्ञापन
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग को अचानक पेट दर्द पर होने पर निजी चिकित्सक को दिखलाया। चिकित्सक ने जांच कराने को कहा, जिसकी रिपोर्ट में पीड़िता करीब दो माह की गर्भवती पाई गई। रिपोर्ट देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सख्ती से पूछने पर रोती हुई किशोरी ने पूरी आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस का ही युवक ने तमंचे के बल पर उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता था और मुंह खोलने पर भाई को जान से मारने की धमकी देता चला आ रहा था। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की तहरीर पर नरसेना थाने में आरोपी कृष्ण गांव यूनिसपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन