{"_id":"66745def96aae5d00307ef48","slug":"two-laborers-death-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-117551-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो दिन में दो मजदूरों ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो दिन में दो मजदूरों ने दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहाबाद में बीते दो दिनों में दो युवकों ने घरेलू कलह के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मंगलवार को हुई युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, बृहस्पतिवार को हुई दूसरे युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।
थाना क्षेत्र के गांव फतेहाबाद निवासी 40 वर्षीय वीरेश कुमार खेती व मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया गया कि मंगलवार शाम को उनका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वीरेश ने अपने कमरे में जाकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, दूसरा मामला भी इसी गांव में बृहस्पतिवार सुबह का है।
गांव निवासी गोवर्धन सिंह (50) मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार रात को खाना खाने के बाद उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए और सुबह उनका शव कमरे में ही फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम को भेजा। हालांकि, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ डिबाई ने बताया कि दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।