फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two cheating students caught in B.Ed exam

Bulandshahar News: बीएड की परीक्षा में पकड़े दो नकलची छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Two cheating students caught in B.Ed exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से चल रही बीएड की वार्षिक परीक्षा सोमवार को भी जारी रही। विवि की ओर से गठित उड़न दस्ते ने सिकंदराबाद स्थित जेएस कॉलेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान दो छात्र नकल करते पकड़े गए। इन दोनों छात्रों से नकल की पर्ची बरामद कर उनका केस बनाकर रिपोर्ट विवि को भेज दी है।

सीसीएसयू के उड़न दस्ते में डाॅ. शरद कुमार, डाॅ. भूपेंद्र सिंह और डाॅ. मिथलेश कुमार यादव शामिल रहे। उन्होंने बताया कि विवि की ओर से चल रही बीएड की वार्षिक परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उड़न दस्ता लगातार परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा का निरीक्षण कर रहा है। सोमवार को सिकंदराबाद स्थित जेएस कॉलेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो छात्र परीक्षा में नकल करते पकड़े गए। दोनों छात्रों से नकल की पर्ची बरामद की गई। मौके पर ही दोनों नकलची छात्रों का केस बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए सीसीएसयू को भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article