फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two brothers drowned in Ganga accident occurred while bathing in Rajghat family jammed highway

गंगा में डूबे दो सगे भाई : राजघाट में स्नान के वक्त हुआ हादसा, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर किया जाम

Mon, 12 Apr 2021 09:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 12 Apr 2021 09:15 PM IST
सार

गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। डिबाई सीएचसी पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, एंबुलेंस देर से आने और नरौरा पुलिस के दुर्व्यवहार करने पर परिजनों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की।

विज्ञापन
Two brothers drowned in Ganga accident occurred while bathing in Rajghat family jammed highway
गंगा नदी में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के तहसील क्षेत्र के राजघाट पर सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान सोमवार सुबह वृंदावन निवासी दो सगे भाई गौरव और सौरभ गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

विज्ञापन


गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। डिबाई सीएचसी पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, एंबुलेंस देर से आने और नरौरा पुलिस के दुर्व्यवहार करने पर परिजनों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। डिबाई कोतवाली के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


वृंदावन के मोहल्ला किशोरपुरा गौतमपारा निवासी चंद्र प्रकाश (चंदू कलई वाले) अपने पुत्र महेंद्र, बालकिशन, राधा किशन, पूरन, रामकिशन, बृजेश समेत अपने भाई गोपीराम व उनके पुत्र सहित अन्य पूरे परिवार के साथ बस से अमावस्या स्नान को सुबह राजघाट पहुंचे। सभी लोग सुबह करीब सात बजे स्नान कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि दस लोग नाव से टापू पर स्नान को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गौरव (18) व सौरभ (16) पुत्र राधा किशन दोनों सगे भाई गहरे जल में नहाते समय डूब गए। इस दौरान परिजनों ने नरौरा पुलिस पर दुर्व्यवहार करने और एंबुलेंस देरी से आने पर हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। साथ ही प्राइवेट एंबुलेंस से दोनों शव पुलिस सुरक्षा में छतारी थाना तक जिले की सीमा से रवाना किया।

हाईवे पर लगा लंबा जाम
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर परिजनों द्वारा शव रख जाम लगाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजनों के द्वारा शव ले जाए जाने के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारु किया। जाम के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


दोनों को लोग कहते थे राम-लक्ष्मण की जोड़ी
मृतक गौरव (18) इंटरमीडिएट का छात्र था तो छोटा भाई सौरभ (16) नौवीं का छात्र था। परिवार में सभी दोनों को राम-लक्षमण की जोड़ी कहते थे। दोनों पुत्रों की मौत पर मां बेसुध थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed