फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two bike riders died after being hit by an unknown vehicle

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after being hit by an unknown vehicle
मृतक अमन का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
छतारी। कस्बा क्षेत्र में शनिवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें शनिवार को एक युवक की मौत हो गई और रविवार सुबह उपचार के दौरान दूसरे ने दम तोड़ दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी पुलिस अपनी जांच के लिए आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


छतारी के असगरपुर गांव निवासी बिल्लू ने बताया कि हैदराबाद का मूल निवासी जावेद (38) उनके घर में रहकर मजदूरी करता था। वहीं, उनका छोटा भाई अमन खान (35) छतारी कस्बा में एक ट्रांसपोर्टर के यहां चालक था। शनिवार शाम को अमन छतारी कस्बा में पिकअप खड़ी कर घर लौट रहा था। जावेद बाइक पर सवार होकर अमन को छतारी दोराहे से लेने गया। लगभग सात बजे जावेद और अमन बाइक पर गांव के लिए रवाना हो गए। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


परिजनों की मदद से पुलिस ने घायलों को अलीगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया और जावेद को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रविवार सुबह उपचार के दौरान जावेद ने भी दम तोड़ दिया। अलीगढ़ पुलिस ने शवोंं को पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। मामले में अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। - प्रखर पांडेय, सीओ डिबाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed