फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two arrested including suspended constable for selling fake answer keys

Bulandshahar News: फर्जी उत्तर कुंजी बेच रहे निलंबित सिपाही समेत दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including suspended constable for selling fake answer keys
बुलंदशहर। पुलिस भर्ती परीक्षा की फर्जी उत्तर कुंजी के साथ पीएसी के निलंबित सिपाही और उसके एक साथी को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बीते दो-तीन दिन से क्षेत्र में अभ्यर्थियों से ठगी कर रहे थे। आरोपियों के पास से करीब 65 हजार रुपये की धनराशि और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सलेमपुर थाना पुलिस व स्वाट टीम देहात को सूचना मिली थी कुछ शातिर पुलिस भर्ती परीक्षा की फर्जी उत्तर कुंजी तैयार कर बेचने की फिराक में हैं। शातिर सर्वाेदय इंटर कालेज सलेमपुर के पास मौजूद हैं। इसके बाद टीमों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी शिनाख्त कृष्ण कुमार निवासी गांव भमरौला थाना गभाना जनपद अलीगढ़ और दिलावर सिंह निवासी गांव खखूंदा थाना अहमदगढ़ जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 68380 रुपये, एक वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड, एक एनपीएस कार्ड, एक आईसीआईसीआई बैंक का डेबिट कार्ड, एक सेंट्रल बैंक का डेबिट कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक आईडी कार्ड यूपीपीएसी, एक परीक्षा केंद्र की स्लिप, चार फर्जी उत्तर कुंजी की फोटोकॉपी और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी विभिन्न प्रतियोगी-सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में फर्जी उत्तर कुंजी को सही बताकर अभ्यार्थियों से ठगी करते थे।
विज्ञापन

आरोपी फर्जी उत्तर कुंजी को बेचने के लिए मैसेंजर व इंस्टाग्राम का भी प्रयोग करते थे। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में वर्ष 2019 बैच का सिपाही था। अलीगढ़ के थाना गभाना में वर्ष 2023 में परीक्षा अधिनियम व 66 सी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अक्तूबर में निलंबित कर दिया गया था। जमानत पर छूटकर आने के बाद फिर वह अभ्यर्थियों को ठगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच-पांच लाख रुपये की करते थे ठगी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बीते दो दिन में करीब आठ से दस अभ्यर्थियों को ठग चुके हैं। उनसे भर्ती कराने तक के लिए पांच-पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस अब उन अभ्यर्थियों की तलाश में है, जिन्होंने आरोपियों से उत्तर कुंजी खरीदी थी।

जिन्होंने किया यकीन, हो जाएंगे फेल
आरोपियों से बरामद उत्तर कुंजी पर केवल सवालों के जवाब अंकित हैं। कहीं कोई सवाल नहीं है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने मनगढ़ंत उत्तर कुंजी बनाई थी। उसके सभी जवाब गलत हैं।


कोट
निलंबित पीएसी का सिपाही व उसका साथी अब पुलिस भर्ती परीक्षा की फर्जी उत्तर कुंजी बेच रहे थे। भोले-भाले अभ्यर्थियों को फंसाकर भर्ती कराने तक के नाम पर उनसे पांच-पांच लाख रुपये मांग रहे थे। आरोपी निलंबित सिपाही ऐसे ही एक मामले में पहले जेल जा चुका है। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed