{"_id":"611a9af48ebc3e43145c792d","slug":"two-arrested-bulandshahr-news-gbd224198499","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के अवशेष मिले , दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश के अवशेष मिले , दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश के अवशेष मिले , दो आरोपी गिरफ्तार
बुगरासी। कस्बे के गांव रूखी के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, हिंदू संगठनों में भी रोष फैल गया। पुलिस के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस ने सोमवार को मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव रूखी में माजरा हयातपुरा के पास जंगल में 15 अगस्त को गोवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। हिंदू संगठन घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल आरोपियों को पकड़ कड़ी कार्रवाई की मांग करनी शुरू कर दी। मौके पर एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसडीएम स्याना सुभाष सिंह तथा सीओ स्याना अलका सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। गौवंश के अवशेष का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया और शेष अवशेष को दफना दिया गया। हिंदू संगठनों में रोष को देखते हुए पुलिस आला अधिकारियों ने तत्काल आरोपियों की तलाश कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में दो आरोपियों को दबोचा। जिनकी शिनाख्त इकलाख निवासी गांव हयातपुरा और युनूस निवासी गांव बसी बांगर के रूप में हुई है। आरोपियों ने गोवंश कटान की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गोशाला से चोरी कर की वारदात
बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव हयातपुरा में एक गौशाला खुली हुई है। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि गौशाला से एक गाय कम हुई थी। पकड़े गए आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने गौशाला से ही गोवंश चोरी कर कटान करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
गोवंश के अवशेष का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। दो आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया है, जिन्होंने वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों ने गांव हयातपुर गौशाला से गोवंश चोरी कर वारदात को अंजाम दिया। - अलका सिंह, सीओ।