फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two accused who threatened to kill hotelier arrested

Bulandshahar News: होटल व्यवसायी को हत्या की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two accused who threatened to kill hotelier arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


नगर कोतवाली क्षेत्र के आरके पुरम कालोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हनी ने शनिवार को अपने ताऊ के बेटे राजेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका होटल का व्यवसाय है। 20 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक अन्जान नंबर से कई बार कॉल आई, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। 21 सितंबर को फिर कई बार कॉल आई। उसी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरा मेसेज आया, जिसमें कहा गया कि उसका गेम फिक्स हो गया है। शहर में एक गिरोह रुका हुआ है, जो उसकी फिराक में है। कुछ देर बाद फिर उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार कॉल रिसीव करने पर आरोपी कालकर्ता ने रंगदारी की मांग करते हुए भाई समेत उसकी हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि संपत्ति को लेकर उसका अपने ताऊ के बेटे राजेंद्र सिंह से विवाद चल रहा है। ऐसे में उसे आरोपी राजेंद्र सिंह द्वारा ही धमकी दिलवाए जाने की आशंका है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी और उसके साथी हरीश सिंह निवासी ग्राम पीपलीथाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed