{"_id":"67645d7ecef46a468706360a","slug":"truck-hits-school-van-in-fog-11-children-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126783-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कोहरे में स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कोहरे में स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 बच्चे घायल
विज्ञापन
अनूपशहर क्षेत्र के गांव जिरौली के पास कोहरे में क्षतिग्रस्त हुआ अनाधिकृत स्कूल वाहन। संवाद
अनूपशहर। जेपी विद्या मंदिर के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन को गांव जिरौली के पास कोहरे के चलते ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक और उसमें सवार 11 बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि, बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस अनूपशहर के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि छतारी क्षेत्र से भी काफी संख्या में छात्र विद्या मंदिर में पढ़ने के लिए आते हैं। बच्चों के आवागमन के लिए उनके परिजनों ने अपनी ओर से वैन किराये पर लगाई हुई। इस वैन में बृहस्पतिवार सुबह चालक छतारी से 11 बच्चों को लेकर स्कूल आ रहा था, उस दौरान काफी कोहरा भी सडक पर नजर आ रहा था। जब वैन थाना क्षेत्र में गांव जिरौली और तेलिया नगला के पास पहुंची तो कोहरे के चलते अनूपशहर की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से वैन को टक्कर मार दी।
हादसे में वैन चालक समेत 11 बच्चे घायल हो गए। बच्चों की चीख सुनकर अन्य ग्रामीण व राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देकर सभी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने स्कूल प्रशासन व परिजनों को मामले की सूचना दी। बच्चों को मामूली चोट आने पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। थाना पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बच्चों में मची चीख पुकार
हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों की चीख पुकार मच गई। खून से लथपथ वैन चालक व कुछ बच्चे खून को देखकर बेसुध हो गए। साथ ही बच्चे अपने मां-पिता को याद कर बिलखने लगे। अस्पताल में परिजनों के पहुंचने के बाद बच्चों को राहत मिली। वहीं, बच्चों के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर परिजन भी परेशान हो गए। राहगीरों व ग्रामीणों ने कोहरे में अन्य वाहन स्कूली वैन से न टकराएं इसके लिए उन्होंने सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। साथ ही उन्हें धीरे-धीरे वहां से निकाला गया।
स्कूल में था कार्यक्रम, पहुंच गया पूरा स्टाफ
बताया गया कि बृहस्पतिवार को जेपी विद्या मंदिर विश्वविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम था। इसमें इन बच्चों को शामिल होना था। हादसे के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर जेपी से संबंधित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व स्टाफ सीएचसी पहुंचा था।
ये बच्चे हुए घायल
1. जय प्रकाश राव, कक्षा नौ
2. भैरवी शर्मा, कक्षा एक
3. शेखर पटेल, कक्षा दो
4. मयंक शर्मा, कक्षा छह
5. सक्षम राठी, कक्षा आठ
6. मानसी शर्मा, कक्षा आठ
7. विशाखा शर्मा, कक्षा आठ
8. अस्मिता, कक्षा आठ
9. दिया वार्ष्णेय, कक्षा 11
10. सोनी कुमार, कक्षा 11
11. गार्गी राठी, कक्षा 12
-- -- -- -- -
कोट
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। - आयुषी सिंह, ट्रेनी सीओ व कोतवाली प्रभारी