फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   truck driver taking illegal liquor to Bihar by hiding it in a packed juice box

UP: पैक्ड जूस की पेटी में अवैध शराब छिपाकर बिहार ले जा था ट्रक चालक, आबकारी विभाग ने 28 पेटी माल किया जब्त

Fri, 15 Mar 2024 11:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Mar 2024 11:12 PM IST
सार

अवैध शराब मिलने पर जीएसटी अधिकारियों ने आबकारी विभाग की टीम को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे आबकारी अधिकारियों ने जांच की तो नामी कंपनी के जूस का लेवल लगाकर पेटी के अंदर छिपाई हुई अवैध शराब बरामद हुई।

विज्ञापन
truck driver taking illegal liquor to Bihar by hiding it in a packed juice box
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब की तस्करी के लिए माफिया ने अजब तरीका अपनाया है। गाजियाबाद से बिहार परचून का सामान लेकर जा रहे ट्रक में सामान के बीच में नामी कंपनी के पैक्ड जूस की पेटी में छिपाकर शराब बिहार ले जाई जा रही थी। जीएसटी विभाग की चेकिंग के दौरान जब गाड़ी में माल की जांच हुई तो खुलासा हुआ। टीम ने ट्रक से 28 पेटी शराब बरामद की है।

विज्ञापन

जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर पीएन मिश्रा टीम के साथ जीएसटी चोरी करने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। भूड़ चौराहे के पास गाजियाबाद की ओर से आते एक ट्रक को रोका तो चालक ने उसमें परचून का सामान होने की बात कहते हुए माल की बिल्टी भी दिखाई। असिस्टेंट कमिश्नर ने ट्रक में लदे माल की जांच कराई तो माल के बीच में लकड़ी की पेटी में सेब की तरह पैक करके ले जाई जा रही 28 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। अवैध शराब मिलने पर जीएसटी अधिकारियों ने आबकारी विभाग की टीम को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे आबकारी अधिकारियों ने जांच की तो नामी कंपनी के जूस का लेवल लगाकर पेटी के अंदर छिपाई हुई अवैध शराब बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक के चालक से पूछा तो उसने शराब के बारे में जानकारी से इनकार किया। जांच करने पर पता चला कि पकड़ा गया ट्रक जहांगीराबाद निवासी राकेश का है। ट्रक चालक ने बताया कि मालिक की ओर से नियत स्थान पर भेजकर परचून के सामान की लोडिंग की बात कही थी। जिसके चलते उन्होंने गाड़ी नियत स्थान पर लगा दी और मजदूरों ने लोड की थी।

विज्ञापन

गाड़ी चालक समेत तीन के खिलाफ दी शिकायत
आबकारी विभाग की टीम ने ट्रक से अवैध शराब बरामद होने के बाद गाड़ी के चालक, क्लीनर और जहांगीराबाद निवासी गाड़ी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत दी है।

जीएसटी विभाग की टीम ने गाड़ी पकड़ी थी, जिसमें से 28 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। अवैध शराब की बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है। - दिलीप कुमार, निरीक्षक सदर, आबकारी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed