फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   truck crushed two bike riders, died.

ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला,मौत

Tue, 22 Mar 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नरौरा
अमर उजाला ब्यूरो, नरौरा Updated Tue, 22 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
truck crushed two bike riders, died.
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

रामघाट इलाके में रामघाट तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने बाइक सवार युवकों की पहचान राजू पुत्र सौदान सिंह और धीरा पुत्र गनपत के रूप में की है।

विज्ञापन


दोनों युवक अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। बता दें कि रामघाट तिराहे के पास सुबह तड़के बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार बालू से भरे ट्रक ने रौंद दिया। दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। शवों की घंटों तक पहचान नहीं होंने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसओ रामघाट धर्मवीर सिंह ने बताया कि बाद में सूचना मिलने मिलने पर पहुंचे परिजनों ने युवकों की पहचान राजू (30) पुत्र सौदान सिंह और धीरा उर्फ धीरेंद्र (19) निवासी हरनौट थाना पालीमुकीमपुर जनपद अलीगढ़ के रूप में की गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
राजघाट मार्ग पर मंगलवार सुबह बाइक सवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना अनूपशहर के रूड़बांगर निवासी अशोक  (29) पुत्र राधेश्याम बाइक से साथी लाखन कुमार के साथ गांव जा रहे थे।

तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को अपनी चपेटे में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पीड़ित पिता राधेश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दानपुर बस स्टैंड पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी
अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर दानपुर गांव में सोमवार देर शाम अचानक बाइक में आग लग गई। दौलतपुर चौकी क्षेत्र के खेड़ियावक्श गांव निवासी सत्यपाल पुत्र हरीशंकर की भीमपुर दौराहे पर फोटो स्टेट की दुकान है।

वह दानपुर में बाइक से गए थे। बाइक खड़ी करने के दौरान अचानक आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने बाइक को चपेट में ले लिया।

बुग्गी में रेत भरते वक्त करंट से युवक की मौत
वाजिदपुर गांव के पास हाइवे पर एलटीलाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।


मंगलवार सुबह दस बजे वाजिदपुर गांव निवासी इसराइल (28) पुत्र अकबर हाइवे पर स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से बुग्गी लेकर रेत लेने आया था। बेलचे से वह बुग्गी में रेत भर रहा था। इसी दौरान ऊपर से जा रही एलटी विद्युत लाइन से उसका लोहे बेलचा टच कर गया। पूरे बेलचे में करंट दौड़ने से इसराइल बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed