फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trouble raising the shabby road

जर्जर सड़क बढ़ा रही मुसीबत

Sun, 18 Jun 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Trouble raising the shabby road
सड़क - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गुलावठी में रेलवे रोड की खस्ताहाल हालत से जहां आम आदमी परेशान है, वहीं मंडी के व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित है। गड्ढों वाली सड़क के कारण किसान भी मंडी में माल लाने से कतरा रहे हैं। यह सड़क सैदपुर रोड रेलवे फाटक से शमशान घाट होते हुए नवीन मंडी स्थल तक जाती है।

करीब दो दर्जन गांवों के किसानों को मंडी पहुंचने के लिए यह लिंक मार्ग है, परंतु सड़क की खस्ता हालत के कारण किसान मंडी में न जाकर दूसरे कस्बों की मंडियों में माल बेचना ज्यादा उचित समझते हैं।
विज्ञापन

एक ओर जहां भारतीय किसान यूनियन द्वारा उक्त मार्ग बनवाने की मांग अरसे से की जा रही है, वहीं व्यापारी भी इस सड़क के निर्माण की मांग कर चुके हैं।

व्यापारियों राजीव गोयल, अरविंद कुमार, कंवर प्रसाद आदि का कहना है कि यदि सड़क के गड्ढे भर जाएं अथवा सड़क का पुनर्निर्माण हो जाए तो मंडी में जिंसों की आवक में सुधार होगा। भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह          तेवतिया का कहना है कि मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त सड़के कराने के निर्देश पर अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव एलडी शर्मा का कहना है कि सड़क के निर्माण के लिए डिप्टी डायरेक्टर मंडी परिषद को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

ट्रांसफार्मर न बदलने पर किसानों में रोष

फुंके ट्रांसफार्मर के विरोध में भाकियू के बैनर तले तलवार गांव के ग्रामीणों ने अनूपशहर देहात बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते आए दिन फुंक जाता है। किसानों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता 63 केवीए से बढ़ाकर सौ केवीए किए जाने की मांग की।


एसडीओ विकास सिंह ने ट्रांसफार्मर को तुरंत बदलने तथा सौ केवीए को ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आश्वासन दिया। जिस पर किसान शांत हुए और पंचायत खत्म करने की घोषणा की। राजकिशोर, सुनील चौहान, ऋषिपाल सिंह, बिजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, नीरज मनोल मयंक , ओमकार नवनीत नौरंगीलाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed