फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Triple talaq

बड़े भाई से अवैध संबंध बनाने से मना करने पर पति ने दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq
बड़े भाई से संबंध बनाने से मना करने पर तीन तलाक
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बड़े भाई से संबंध बनाने से मना करने पर पति ने भाई के साथ मिलकर कई बार विवाहिता के साथ मारपीट की और बाद में उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति, जेठ के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली है। वर्ष 2003 में उसकी शादी सिकंदराबाद के मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। तभी से अपने परिवार के साथ हंसीखुशी रह रही थी। बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसके जेठ की पत्नी का देहांत हो गया। पत्नी के देहांत के बाद से ही जेठ उसपर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। बताया कि इसके लिए उसने उसके पति को भी राजी कर लिया। विरोध करने पर दोनों भाई शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते थे। बताया कि पति, जेठ के अत्याचारों से तंग आकर गत रविवार को वह नगर में ही अपनी बहन के घर पर चली गई। बृहस्पतिवार की सुबह उसका पति उसकी बहन के घर पर आया और गाली-गलौज करते हुए उसे उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed