फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   triple murder case

सात टीमें नहीं लगा पाईं सईद मेंटल का सुराग, रामकुमार भी फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
triple murder case
सात टीमें नहीं लगा पाईं सईद मेंटल का सुराग, रामकुमार भी फरार
विज्ञापन

बुलंदशहर/शिकारपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर और शिकारपुर के माजरा अंबेडकर नगर में हुए दोनों ट्रिपल मर्डर में पुलिस मुख्य आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ पाई है। शिकारपुर के माजरा अंबेडकर नगर में करीब डेढ़ माह पूर्व सईद मेंटल ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी थी। तभी से वह फरार है। वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में ढाई साल पहले रामकुमार ने पत्नी और दो मासूम बच्चों हत्या कर दी थी। वह भी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
केस एक
शिकारपुर देहात के माजरा अंबेडकर नगर में दो मार्च की रात सईद पुत्र अब्दुल हफीज ने घर में सो रही पत्नी शकीला, दो पुत्री रजिया व शबाना की हथौड़े से सिर में वार कर हत्या कर दी थी। जबकि तीसरी बेटी सुल्ताना सिर में चोट लगने कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उधर, घटना को अंजाम देने की बाद से ही आरोपी सईद घर से फरार है। इस मामले में पुत्र शमशाद ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस की सात टीमों ने आरोपी की तलाश में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड समेत अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन खाली हाथ लौटी। एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि घटना से पूर्व आरोपी जिन-जिन स्थानों पर रहकर नौकरी करता था वहा भी दबिश दी गई, लेकिन हाथ नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि सईद के जमात में शामिल होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

केस दो
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में 30 अगस्त 2018 की सुबह रूबी और उसके दो मासूम बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर पर रूबी के पति रामकुमार और उसके जेठ रामरतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने रामरतन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। लेकिन, मुख्य आरोपी रामकुमार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तत्कालीन एसएसपी ने स्वाट से लेकर विभिन्न तीन टीमें लगाकर दबिशें दी थीं। लेकिन, हर कदम पर आरोपी रामकुमार पुलिस को छकाता नजर आया। वारदात को ढाई वर्ष बीत चुका है। लेकिन, पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। रामकुमार की गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी रामकुमार पूर्व में 25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है। साथ टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। भारती सिंह, एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed