फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tributes paid to Pandit Nehru

Bulandshahar News: पंडित नेहरू को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Pandit Nehru
कांग्रेस कार्यालय प प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी
बुलंदशहर/अनूपशहर। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय समेत अनूपशहर में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने भाग लिया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश में आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के बताए और बनाए मार्ग पर आधुनिक भारत का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि नफरत और सांप्रदायिक राजनीति के इस दौर में पंडित नेहरू के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, भजनलाल विमल और राजकुमार पंडित ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और मजबूत संस्थाओं की नींव दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. एसडी शर्मा, नईम मंसूरी, किशन चौधरी, मनीष चतुर्वेदी और सचिन वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। अनूपशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। नगर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू का अहम योगदान व भूमिका रही। गंगापथ स्थित शहीद स्मारक में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed