{"_id":"68d9629728c191124f0e0b2b","slug":"trials-for-sub-junior-junior-and-senior-players-in-the-boys-category-of-kabaddi-tomorrow-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-141348-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कबड्डी में बालक वर्ग में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर खिलाड़ियों का ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कबड्डी में बालक वर्ग में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर खिलाड़ियों का ट्रायल कल
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला कबड्डी एसोसिएशन खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन कर रहा है। 30 सितंबर को गांव जैनपुर स्थित कबड्डी मैदान पर बालक वर्ग के सब जूनियर, जूनियर, सीनियर खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि सब जूनियर में कबड्डी खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष एवं वजन 55 किलोग्राम से अधिक न हो।
जूनियर में कबड्डी खिलाड़ियों की उम्र 20 वर्ष एवं वजन 75 किलोग्राम से अधिक न हो। सीनियर पुरुष खिलाड़ियों का 85 किलोग्राम से अधिक वजन न हो। बताया कि तीनों वर्गों में चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। खिलाड़ी ट्रायल से पूर्व जैनपुर गांव के कबड्डी मैदान पर 30 सितंबर को 10 बजे तक पंजीकरण जरूर करवा लें। बिना पंजीकरण ट्रायल में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।