{"_id":"69555757e758c453170c5e60","slug":"transport-department-will-run-national-road-safety-month-from-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-146238-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चलाएगा परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चलाएगा परिवहन विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग एक से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चलाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारी विभिन्न आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक करेगा। वहीं, समापन से पूर्व सख्ती से यातायात नियमों का पालन करेगा।
एआरटीओ प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि सड़कों का निर्माण होने से आवागमन तो सुगम हुआ है, लेकिन हादसों से लोगों की असमय मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। शासन ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को ‘जीरो फेटेलिटी माह’ के रूप में मनाने का निर्देश दिए है। इस दौरान परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज सहित सभी संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एक जनवरी को नगर के रोडवेज बस अड्डे पर विशेष आयोजन कर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरूआत की जाएगी। महीनेभर चलने वाले अभियान की कार्ययोजना तय कर ली है। शासन की मंशा के अनुरूप यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती की जाएगी। बताया कि दूसरे सप्ताह से अंतिम सप्ताह तक सख्त प्रवर्तन कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, लेन उल्लंघन, गलत दिशा में वाहन चलाने, हेलमेट व सीट-बेल्ट न पहनने, रिफ्लेक्टर टेप, फाग लाइट, बिना परमिट व बिना फिटनेस संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।