फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   train

केजीआर ईएमयू रद होने से यात्री परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
train
केजीआर ईएमयू रद होने से यात्री परेशान
विज्ञापन

चोला। केजीआर ईएमयू के रद होने से दैनिक यात्रियों के अलावा दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में सब्जी, दूध आदि लेकर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के इंतजार में यात्री स्टेशन पर भटकते नजर आए।

दैनिक यात्रियों ने बताया कि खुर्जा जंक्शन से सुबह 5.45 पर केजीआर ईएमयू गाजियाबाद, दिल्ली, रोहतक के लिए चलती है। सुबह करीब 6 बजे ट्रेन गांगरौल हाल्ट पर पहुंचती है। वापसी में रात्रि 11 बजे पहुंचती है। क्षेत्र के चोला, वैर रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन रुकती है। दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र में नौकरी करने वाले क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में केजीआर ईएमयू से ड्यूटी पर जाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के किसान दूध, सब्जी आदि भी ट्रेन से लेकर दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र में जाते हैं। शुक्रवार की सुबह दैनिक यात्री, किसान, अन्य लोग ट्रेन पकड़ने के लिए गांगरौल हाल्ट पहुंचे, लेकिन ट्रेन नहीं पहुुंची। जानकारी करने पर पता चला कि आज ट्रेन रद है। ट्रेन के नहीं पहुंचने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रैक बाधित होने के कारण नहीं आई ईएमयू
दिल्ली में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रैक बाधित होने के कारण ईएमयू रात में नहीं पहुंच सकी। इस कारण ट्रेन को रद करना पड़ा।
- सीके मीणा, स्टेशन मास्टर, चोला
किसानों को हुआ आर्थिक नुकसान
ट्रेन के रद होने से दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र में दूध एवं सब्जी लेकर जाने वाले किसान समय से नहीं पहुंच सके। जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
- प्रेमवीर सिंह
समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच सके लोग
बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एनसीआर क्षेत्र में नौकरी करते हैं। अचानक ट्रेन के रद होने से वह समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके।
- टीटू गुप्ता
अधिक किराया देकर ड्यूटी पर गए
ट्रेन के रद होने के कारण ड्यूटी पर पहुंचने के लिए उन्हें अन्य विकल्प को चुनना पड़ा। अधिक किराया अदा करने के बाद भी देरी से ड्यूटी पर पहुंचे।
- देवेंद्र सोलंकी
उपचार के लिए नहीं जा सके
उनका दिल्ली में उपचार चल रहा है। वह दिल्ली उपचार के लिए जा रहे थे। अचानक ट्रेन के रद होने के कारण वह उपचार के लिए नहीं पहुंच सके।
- थान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed