फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tractor hit the couple, husband died

Bulandshahar News: ट्रैक्टर ने दंपतीू को मारी टक्कर, पति की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tractor hit the couple, husband died
जहांगीराबाद। बाजार से सामान लेकर सोमवार शाम पैदल लौट रहे दंपति को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल पति की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि, उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक के पुत्र जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। खानपुर क्षेत्र के गांव माधोगढ़ निवासी जबर सिंह अपनी पत्नी संता देवी के साथ जहांगीराबाद से सामान खरीद कर पैदल गांव जा रहा था। औरंगाबाद रोड पर जहांगीराबाद में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दंपति को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां जबर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, संता देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed