फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tracking devices will be installed in roadways buses, you will be able to get information sitting at home

Bulandshahar News: रोडवेज बसों में लगेगी ट्रैकिंग डिवाइस, घर बैठे ले सकेंगे जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में संचालित उप्र परिवहन निगम की बसों की जानकारी अब यात्री घर बैठे ले सकेंगे। डिपो से संचालित बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जाएगी। इसके लगने पर यात्री रूट पर बस के आने-जाने का समय पता कर सकेंगे और उन्हें इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
बुलंदशहर डिपो में निगम और अनुबंध की करीब 100 बसें है। इनमें प्रतिदिन 40 से 45 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर होता है। लंबे रूट पर चलने वाली बसें अक्सर देरी से आती-जाती है। ऐसे में यात्रियों को मार्ग में खड़े होकर इंतजार करना पड़ जाता है। अब यात्रियों को बस के आने-जाने के लिए खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके लिए बसों में ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जाएगी। इनके लगने के बाद यात्री अपने मोबाइल में सुगम एप के माध्यम से बसों की सही लोकेशन जान सकेंगे। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि निगम ने सुगम एप लांच किया है। सुगम एप के माध्यम से बसों की जानकारी के लिए निगम और अनुबंध बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed