फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Torrential rain disrupts power supply across the district; electricity out for six hours.

Bulandshahar News: झमाझम बारिश से जिले भर की बिजली आपूर्ति बेपटरी, छह घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के साथ जिले भर के 500 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। बारिश के दौरान चांदपुर रजवाहे और वलीपुरा रजवाहे के पास 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से कई बिजलीघरों की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके चलते शहर के अंसारी रोड और हाईडिल कॉलोनी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


चांदपुर रजवाहे के पास 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से संबंधित बिजलीघरों की आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं, वलीपुरा रजवाहे के पास भी लाइन में खराबी आने से विद्युत व्यवस्था पर असर पड़ा। अंसारी रोड, हाईडिल कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, डीएम रोड, कचहरी रोड, कालाआम, नुमाइश मैदान, मोतीबाग, खुर्जा गेट और आसपास के इलाकों में लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

कई मोहल्लों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बारिश थमने के बाद उमस बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बिजली नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और दुकानों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर स्याना, बुगरासी, औरंगाबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई समेत जिले में अलग-अलग 500 से अधिक गांवों की बिजली भी बारिश के चलते गुल रही। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था में आए फॉल्ट को ठीक करने में लंबा समय लगने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
लोगों ने विद्युत विभाग से बारिश के मौसम में लाइनों और उपकरणों की पहले से जांच कराने व फॉल्ट होने पर जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। देर शाम बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। देहात में समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है।



कोट ---
बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति की किल्लत हुई है। समस्या के समाधान के लिए कर्मचारी लगे हैं। जल्द सभी स्थानों पर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।--- संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed