फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Took an advance of two lakh rupees from a young man, now the woman refuses to do the deed

Bulandshahar News: युवक से ली दो लाख रुपये पेशगी, अब बैनामा करने से मुकरी महिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
Took an advance of two lakh rupees from a young man, now the woman refuses to do the deed
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक को उसकी एक रिश्तेदार महिला ने पहले प्लाॅट बेचने का झांसा देकर दो लाख रुपये ले लिए और बैनामा करने से इंकार कर दिया। अब पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी संजीत कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दादरी में उनकी एक रिश्तेदार महिला रहती है। इसी के चलते उनका एक-दूसरे के घर आना-जाना था। महिला का सिकंदराबाद में एक सौ गज का प्लॉट है। बीते दिनों आरोपी महिला ने पीड़ित को वो प्लाॅट बेचने की बात कही।
विज्ञापन

जिस पर सौदा 17 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़ित ने जनवरी माह में आरोपी महिला को प्लाॅट खरीदने के लिए पेशगी के तौर पर दो लाख रुपये भी दे दिए थे। साथ ही तीन से चार माह का समय बैनामा कराने के लिए रखा था। मई माह में जब पीड़ित ने बैनामा कराने का कहा तो आरोपी महिला टाल मटोल करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, बीते दिनों आरोपी महिला ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया और बैनामा करने से मना कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी महिला उसे कभी भी झूठे मुकदमे में फंसा सकती है। शिकायत पर एसएसपी ने पीड़ित को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed