फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thursday was the coldest day of the season, with temperatures dropping to six degrees.

Bulandshahar News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार, छह डिग्री रहा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest day of the season, with temperatures dropping to six degrees.
स्याना की नवीन मंडी में ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर तापते लोग। संवाद
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान गिरकर अभी तक के सबसे निम्न स्तर छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसकी वजह से बृहस्पतिवार सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद लोगों का सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने कोहरा व शीतलहर का असर बरकरार रहने की संभावना जताई है। जिला येलो श्रेणी में शामिल है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से लगातार पाला और शीतलहर आमजन के साथ पशु व पक्षियों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही है। वहीं, सुबह शाम को कोहरे का असर बरकरार बना हुआ है। ऐसे मौसम के बीच पिछले कई दिन में कभी-कभार ही सूर्यदेव के दर्शन हुए हैं। वहीं, लगातार तापमान में भी बदलाव रहा। बुधवार शाम से बृहस्पतिवार की सुबह तक कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को दिन में धूप निकली। उसके बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम होते ही फिर से कोहरा व ठंड का असर बढ़ने लगा। ऐसे मौसम में पूरा दिन लोग बचाव के तरीके अपनाने और अलाव आदि का सहारा लेते रहे। शाम होने पर जल्द घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धूप निकलने के बाद भी न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर छह पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही और आद्रता 78 फीसदी रही। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह के अनुसार जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले बुधवार को 7 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम तापमान है। वहीं, जिले में मौसम विभाग ने कोहरा व शीतलहर का असर बना रहने की संभावना जताई है। जिला येलो श्रेणी में शामिल है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed