फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three youths arrested after they ride bike on railway track in Bulandshahar

Bulandshahar: तीन युवकों ने रेलवे ट्रैक दौड़ाई बाइक, वीडियो वायरल होने पर पहुंचे हवालात

Mon, 08 Aug 2022 11:27 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 08 Aug 2022 11:27 PM IST
सार

पुलिस ने सोमवार शाम को जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की शिनाख्त वैर निवासी सुमित, तालिब और उनके एक नाबालिग साथी के रूप में की। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर उनकी बाइक को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
Three youths arrested after they ride bike on railway track in Bulandshahar
रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर सोमवार को तीन युवकों का रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ते व स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान की और सोमवार शाम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आरोपियों की बाइक को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर सोमवार को एक दस सेकंड का वीडियो वायरल हुआ। इसमें तीन युवक रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाते हुए व स्टंट करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो के साथ कैप्शन में यह वीडियो चोला क्षेत्र का बताया जा रहा था। वायरल वीडियो की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने चोला थाना पुलिस को मामले में तत्काल आरोपियों की शिनाख्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार शाम को जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की शिनाख्त वैर निवासी सुमित, तालिब और उनके एक नाबालिग साथी के रूप में की। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर उनकी बाइक को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वीडियो करीब पांच दिन पुराना है, जो कि अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के लिए यह वीडियो बनाया था। थाना पुलिस ने आरोपियों की बाइक को एमवी एक्ट में सीज कर दिया है।

पूर्व में भी स्टंटबाजों की वायरल हुए हैं वीडियो

सोशल मीडियो पर खुद को प्रमोट करने या यूं कहें कि अपने फोटो व वीडियो पर लाइक्स और व्यूज बढ़ाने के लिए युवा वर्ग स्टंटबाजी से भी नहीं कतरा रहे हैं। पूर्व में भी स्टंटबाज युवाओं के कई वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। यदि इस तरह के स्टंट करते समय कोई हादसा हो जाए तो उनकी जान भी जा सकती है। लेकिन, इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कई बार पुलिस भी स्टंटबाजों को केवल हिदायत देकर ही छोड़ देती है, जिससे उनके हौसले बढ़ जाते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाते नजर आ रहे थे। जांच कराने के बाद आरोपियों की शिनाख्त और गिरफ्तारी कर ली गई है। उनकी बाइक को सीज कर दिया गया है।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed