फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three people died of fever in five days

Bulandshahar News: बुखार से पांच दिन में तीन की माैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Three people died of fever in five days
खुर्जा जंक्शन के गांव शाहपुर कला निवासी मृतक बबली का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के गांव शाहपुरकला में बुखार से पांच दिन में तीन लोगों की मौत हो गई। गांव में 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। बुखार से मौत की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगा परामर्श दिया। करीब 75 ग्रामीणों की जांच में 12 वायरल बुखार से पीड़ित मिले। शुक्रवार को भी गांव में शिविर लगाया जाएगा। शाहपुरकला के पूर्व ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया गांव में बीते एक माह से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। हर घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव निवासी 55 वर्षीय भिक्की उर्फ नंबरदार बुखार से पीड़ित होने पर बुलंदशहर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार करवा रहे थे। बुधवार रात उपचार के दौरान भिक्की की मौत हो गई। इसके अलावा गांव निवासी 80 वर्षीय राजश्री भी पिछले कई दिनों से बीमार थी और घर पर ही चिकित्सक के अनुसार दवा ले रही थी। बुधवार रात राजश्री ने दम तोड़ दिया। वहीं 55 वर्षीय बबली को भी काफी दिन से बुखार से था। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गंदगी का लग रहा अंबार : गांव में नाली न होने के कारण पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, ऐसे में सड़कों पर पानी भरा रहता है। जलभराव एवं सड़कों पर कीचड़ रहने से दुर्गंध उठती रहती है और मच्छरों का भी प्रकोप बना हुआ है। गांव में रिषि, कुसुम, मंशा, प्रियंका, मंजू, मनीष, पदम सिंह, विकास, नवीन, गंगा शरण, हेमराज, राकेश, छोटे लाल, मुकेश, नगेंद्र, रामवीर, चंद्र, संतोष, नाहर सिंह समेत 50 से अधिक लोग बीमार हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत की सूचना पर शिविर लगवाया गया। शिविर में 75-75 मरीजों की डेंगू, मलेरिया एवं टायफाइड आदि की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। शुक्रवार को भी शिविर लगाया जाएगा।

खुर्जा जंक्शन के गांव शाहपुर कला निवासी मृतक बबली का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो

खुर्जा जंक्शन के गांव शाहपुर कला निवासी मृतक बबली का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed