{"_id":"58cad7a44f1c1ba30c32a4f3","slug":"three-new-power-plants-will-be-operational-from-april-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से चालू होंगे तीन नए बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से चालू होंगे तीन नए बिजलीघर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद के तीन नए बिजलीघर एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा छह नए बिजलीघरों का निर्माण कार्य भी इसी माह से शुरू कर दिया जाएगा, जबकि 16 बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है।
आईपीडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डवलपमेंट स्कीम) के तहत निर्माणधीन जहांगीराबाद टाउन 33/11 केवीए बिजलीघर, ककोड़ 33/11 केवीए बिजलीघर और बीबीनगर 33/11 केवीए बिजलीघर को एक अप्रैल से ऊर्जीकृत कर दिया जाएगा। तीनों बिजलीघरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
इसके अलावा दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत छह नए बिजलीघरों का निर्माण कार्य भी इसी माह शुरू कर दिया जाएगा। यह बिजलीघर औलीना, पहाड़पुर (समसपुर), स्याना कलां, करैठा, बुकलाना, बैर में बनाए जाएंगे। इन बिजलीघरों का निर्माण कार्य भी इसी माह से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा 16 बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि होगी। यह बिजलीघर करनपुर, सठला, जाड़ौल, चांदौक, ऊंचागांव, चोला, रघुनाथपुर, कुचेसर, नयाबांस, पहासू, डिबाई, बैलोन, पालरा, अरनिया, जरारा और कर्णवास में है।