{"_id":"65db767bfae8b9edb109e818","slug":"three-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-a-plot-in-noida-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-112126-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नोएडा में प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगे तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नोएडा में प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगे तीन लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति से उसके एक परिचित ने ही नोएडा में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़प लिए। बैनामा कराने के लिए दिया गया छह माह का समय बीत जाने के बावजूद बैनामा नहीं कराया गया। जिस पर पीड़ित को संदेह हुआ तो उसने जांच की। जिस पर उसे अपने ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी संजीव ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। जहां उसकी मुलाकात करीब एक वर्ष पूर्व दूसरी कंपनी में काम करने वाले करने व्यक्ति से हुई थी। उस दौरान पीड़ित ने आरोपी युवक से नोएडा में एक प्लॉट दिलाने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को भंगेल क्षेत्र में एक प्लॉट भी दिखाया था। यह प्लॉट करीब 50 गज का था। जिसका सौदा 24 लाख रुपए में तय हुआ था। पीड़ित ने अगस्त 2023 में आरोपी को तीन लाख रुपए बतौर पेशगी भी दे दिए थे। जिसके बाद प्लॉट का बैनामा करने के लिए छह माह का समय तय किया गया था। लेकिन, समय बीत जाने के बावजूद अभी तक उसका बैनामा नहीं कराया गया है। शक होने पर पीड़ित ने मामले की जांच की तो सामने आया कि आरोपी ने उसके साथ ठगी की है। आरोपी से पीड़ित द्वारा रुपए मांगने पर उसे भविष्य में भुगत लेने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने अब एसएसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।