{"_id":"698f59ccf23957fe2005877d","slug":"three-day-trial-of-vande-bharat-train-continues-at-a-speed-of-160-kmph-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111469-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वंदे भारत ट्रेन का 160 की रफ्तार से तीन दिवसीय ट्रायल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वंदे भारत ट्रेन का 160 की रफ्तार से तीन दिवसीय ट्रायल जारी
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रायल के दौरान मौजूद वंदे भारत ट्रेन। संवाद
खुर्जा जंक्शन। वंदे भारत ट्रेन का 160 की रफ्तार पर तीन दिवसीय ट्रायल जारी है। शुक्रवार को ट्रेन दादरी से टूंडला जंक्शन तक गई। शनिवार को यही ट्रेन टूंडला जंक्शन से दादरी जंक्शन जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से यात्री और जल्द समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।
आनंद विहार से चलकर अयोध्या कैंट जाने वाली वंदे भारत का ठहराव खुर्जा जंक्शन पर भी है। अभी तक इस रूट पर केवल 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वंदे भारत चलती है। रेलवे की ओर से ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने और यात्रियों की सुविधा के लिए 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन को चलाने का ट्रायल किया जा रहा है। अभी तक खुर्जा जंक्शन से अयोध्या पहुंचने में सात घंटे 20 मिनट का समय लगता है। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर यात्री छह घंटे में अयोध्या पहुंच सकेंगे।
इसके लिए दादरी से टूंडला जंक्शन तक तीन दिन का ट्रायल किया जा रहा है। बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को होने वाले इस ट्रायल में स्टेशनों की दूरी और तय समय सीमा का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही ट्रेन की रफ्तार के लिए रेलवे ट्रैक की क्षमता का ट्रायल हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीना ने बताया कि वंदे भारत को लेकर ट्रायल किया जा रहा है। जो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चल रहा है। ट्रायल सुचारू रूप किया गया।